हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव भोवापुर निवासी एक व्यक्ति ने थ्री व्हीलर चालक पर उसकी बाइक का नंबर इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। गांव भोवापुर निवासी कपिल कुमार का कहना है कि उसकी बाइक पर अंकित नंबर को एक थ्री व्हीलर चालक इस्तेमाल कर रहा है। इस संबंध में ममकपिल ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले का पता कपिल को तब चला जब वह सिंभावली के गांव बक्सर पहुंचा और उसने देखा कि उसकी बाइक के नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा थ्री व्हीलर चल रहा है। जब कपिल ने थ्री व्हीलर का फोटो खींचा तो चालक थ्री व्हीलर लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

























