हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सड़कों पर दौड़ने वाले बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। ऐसे वाहनों पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। एक अनुमान के मुताबिक जनपद हापुड़ के एक लाख वाहन स्वामियों की जेब पर जुर्माना भारी पड़ सकता है जिनके वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है।
आपको बता दें कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट को लेकर शासन ने कई बार आदेश जारी किए हैं। हर बार समय सीमा को बढ़ाकर वाहन स्वामियों को सहूलियत भी दी गई है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में ऐसे वाहन स्वामी है जिन्होंने एचएसआरपी यानी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगाई है। शासन की सख्ती के बाद अब एक अक्टूबर से बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रति वाहन से पांच हजार का जुर्माना वसूला जाएगा।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

























