हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के गांव डहाना निवासी सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान संजीव राणा की कैंसर से मौत हो गई। उसके बाद बीएसएफ की आठ सदस्य टुकड़ी उनका पार्थिव शरीर लेकर जनपद हापुड़ पहुंची और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संजीव राणा के बेटे ने उन्हें मुखाग्नि दी।
जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव डहाना निवासी संजीव राणा 1993 में बीएसएफ में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। 2017 में वह हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए जो अपनी पत्नी सपना, बेटी बुलबुल और बेटे राजा के साथ पैतृक गांव डहाना में रह रहे थे। संजीव को पिछले 1 साल पहले कैंसर की बीमारी हुई। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां संजीव का निधन हो गया। जानकारी मिलने पर बीएसएफ की फॉरस थर्ड क्वार्टर से इंस्पेक्टर गजानन सिंह के नेतृत्व में 8 सदस्य टुकड़ी संजीव राणा का पार्थिव शरीर लेकर पैतृक गांव पहुंची और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। संजीव के बेटे राजा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























