कार्तिक त्यागी ने आईपीएल में किया शानदार प्रदर्शन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बेटे कार्तिक त्यागी ने आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन से एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। कार्तिक त्यागी ने राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए मंगलवार को पंजाब किंग्स को जीत हासिल करने से रोक दिया। बता दें कि मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच एक मुकाबला हुआ। आईपीएल के इस मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन बनाकर आखिरी गेंद पर ऑल आउट हो गई। इसके जवाब में पंजाब की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 183 रनों की पारी खेली।
कार्तिक त्यागी ने राजस्थान की तरफ से बढ़िया गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की चिंताओं को बढ़ा दिया। धनोरा निवासी इस तेज गेंदबाज ने आखिरी ओवर में केवल 1 रन खर्च कर पांच खाली गेंदें डाली और दो महत्वपूर्ण विकेट भी इस दौरान कार्तिक ने झटक लिए। इसी के साथ कार्तिक ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। कार्तिक ने आईपीएल में 12 साल बाद एक कारनामे को दोहराते हुए। आईपीएल में आखिरी ओवर में सबसे कम रन की सफल रक्षा करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले साल 2009 में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल ने राजस्थान के खिलाफ आखिरी ओवर में 4 रन बनने नहीं दिए थे। कार्तिक त्यागी ने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है।

सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033







Related Posts

संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

🔊 Listen to this संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श…

Read more

ज्योति संदेश यज्ञ यात्रा

🔊 Listen to this ज्योति संदेश यज्ञ यात्रा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज हापुड़ के तत्वावधान में हापुड़ नगर के विभिन्न गली-मौहल्लों से तीन दिन तक ज्ञान ज्योति संदेश यज्ञ…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

संभल: जनपद हापुड़ निवासी की हत्या के मामले में पेट्रोल पंप मैनेजर समेत दो गिरफ्तार

ज्योति संदेश यज्ञ यात्रा

ज्योति संदेश यज्ञ यात्रा

बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

बंदरों के झुंड ने बाइक सवार पर किया हमला

जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

जनपद हापुड़ के युवक ने पहचान छिपाकर दोस्त की बहन के साथ किया दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में गिरफ्तार

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी

गढ़: घर से लाखों के गहने व नकदी चोरी
error: Content is protected !!