हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में एक नाले की दीवार गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। राहत की बात ये रही कि इस दौरान किसी तरह हताहत नहीं हुई। मामला जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नान का है जहां बुधवार को मुख्यमार्ग पर स्थित नाले पर लगी दीवार अचानक गिर गई। इस दौरान लोग बाल-बाल बच गए। यह मुख्यमार्ग 24 गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन को अवगत करा दिया है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























