हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में डेंगू ने दस्तक दे दी है। डेंगू की चपेट में एक पुलिसकर्मी समेत 4 मरीज आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और उसने डेंगू लार्वा नष्ट करने के लिए रैपिड टीमों को अलर्ट मोड पर डाल दिया है। आपको बता दें कि हापुड़ में वायरल बुखार और टाइफाइड के बाद डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। डेंगू ने पुलिसकर्मी समेत चार को अपनी चपेट में ले लिया है। कोरोना काल के दौरान जनपद में डेंगू का प्रकोप कम था लेकिन वायरल और टाइफाइड के बाद डेंगू ने स्वास्थ्य विभाग की परेशानियों को बढ़ा दिया है। डेंगू ने इस बार एक पुलिसकर्मी समेत 4 को अपने शिकंजे में लिया है जिनमें से दो ऐसे मरीज है जो कि दूसरे जिलों में नौकरी करते हैं। स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों की ट्रैवलिंग हिस्ट्री को खंगाल रहा है और डेंगू लार्वा तलाश कर उसे नष्ट करने के लिए रैपिड टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























