👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गत तीन दिनों से जनपद हापुड़ में रुक-रुक कर हो रही वर्षा से धान व उड़द की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने नष्ट हुई फसलों के मुआवजे की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला अध्यक्ष पवन हुण, राजेंद्र गुर्जर, रवि भाटी आदि किसान सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और अपर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि वर्षा से धान व उड़द की फसल को नुकसान पहुंचा है। गंगा नदी क्षेत्र में बुरा हाल है। भाकियू भानु ने सर्वे कराकर किसानों को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099



























