हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक प्लाईवुड व्यापारी ने रंगदारी मांगने के मामले में हापुड़ कोतवाली में आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र का है जहां चितौली रोड पर स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री का मालिक हिमांशु गोयल को एक संदिग्ध ने कॉल कर रंगदारी मांगी और रुपए ना देने पर फैक्ट्री को जलाने, व्यापारी और उसके परिवार की हत्या करने की धमकी दी। पीड़ित व्यापारी हिमांशु गोयल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बता दें कि थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी के निवासी हिमांशु गोयल ने बताया कि 5 सितंबर से उन्हें दो अज्ञात नंबरों से लगातार कॉल आ रही है और एक संदिग्ध रंगदारी की मांग कर रहा है। संदिग्ध का कहना है कि पैसा ना देने पर वह गांव चितौली मार्ग पर स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री में आग लगा देगा और व्यापारी हिमांशु समेत परिवार की हत्या कर देगा। आरोपी ने खुद को आजमगढ़ का निवासी बताया है। धमकी के बाद पीड़ित ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी का परिवार इस समय दहशत में है।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509



























