हापुड़,सीमन /सुरेश जैन(ehapurnews.com): आदिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर कसेरठ बाजार हापुडध पर चल रहे पर्यूषण पर्व पर रविवार को तीर्थंकर विधान जारी रहा, अभिषेक सिंचन, महाआरती, धर्म लक्षण पर चर्चा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जैन धर्म की शिक्षाओं पर आधारित खुल जा सिम सिम प्रशन पहेली का आयोजन हुआ तथा छह ढाला वर्ग पहेली के विजेताओ को पारितोषिक दिए गए। नेहा जैन प्रथम, ममता जैन द्वितीय, परगति जैन को तृतीय, बाल वर्ग में ऋषभ जैन को प्रथम तथा अदिति जैन, पारखी जैन भव्य जैन,गर्व जैन, डेलीना जैन, गरवित जैन, अझत जैन को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम कीसयोजिका रेणुका जैन रही।जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन, सुधीर जैन, सुरेश जैन, राकेश जैन, अंकुर जैन, आर के जैन एडवोकेट, सरोज जैन, बीना जैन, ममता जैन, अलका जैन, भावना जैन, सपना जैन, बीनू जैन एडवोकेट, अनिल जैन, तुषार जैन आदि उपस्थित थे।
































