हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा गुरुवार को हापुड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की और आगामी विधानसभा चुनाव के साथ-साथ प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में बताया। श्रीकांत शर्मा ने दावा किया कि पिछले तीन साल में सरकार ने विद्युत के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है। वहीं रास्ते में ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव होता देख श्रीकांत शर्मा ने अधिकारियों को जमकर फटकारा।
वहीं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आगामी चुनाव में प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर ही भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाकर जनता फिर से सत्ता में काबिज कराएगी।
हापुड़ पहुंचे ऊर्जा मंत्री ने इस दौरान अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने मुख्य मार्ग पर एक ट्रांसफार्मर से तेल रिसाव होते देख अधिशासी अभियंता प्रथम की जमकर क्लास लगाई। बता दें कि हापुड़ स्टेशन पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा यहां से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099

























