आयुक्त ने जन चौपाल लगाकर सुनी नागरिकों की समस्याएं,डेंगू के प्रति किया सचेत










हापुड़,सीमन/ सूवि (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने रविवार को आवास विकास कॉलोनी में पहुंचकर जन चौपाल लगाकर नगरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने नगरवासियों को जागरूक करते हुए कहा कि इस समय डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया वायरल बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है हमें स्वच्छता के प्रति अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने नगर वासियों का आह्वान करते हुए कहा कि वार्डों में बनी हुई नालियों में कूड़ा इकट्ठा ना हो, जलभराव की स्थिति पैदा ना हो ।इसके लिए हमें जागरूक रहना है ।घरों में वाटर कूलर में पानी इकट्ठा ना रहे इसको निरंतर बदलते रहे। रात के समय हो सके तो मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। पूरी बाजू के कपड़े पहन कर ही बाहर निकले। जन चौपाल के दौरान जिलाधिकारी अनुज सिंह ने भी नगरवासियों को जागरूक करते हुए कहा कि इस समय हमें बहुत ही सावधानी के साथ बीमारियों से लड़ना होगा। जनपद के सभी लोगों का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि अपने आसपास के क्षेत्र में गंदगी न होने दे। उन्होंने कोरोनावायरस महामारी के चलते समस्त नगर वासियों को कोरोना के प्रति जागरूक रहने व उनके बच्चों को भी जागरूक करने के सुझाव दिए गए। उन्होंने कहा सभी लोग मास्क अवश्य पहने, घरों से बाहर निकलते वक्त मास्क अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि इस समय डेंगू आदि बीमारी का प्रकोप जनपद में न बढ़ पाए, इस लिये खुले में पानी आदि न रखें, पानी कहीं भी ठहरने न दें घर हो या घरों के आसपास साफ-सफाई का वातावरण रखें, किसी को यदि बुखार, खांसी, जुखाम जैसे कोई भी लक्षण दिखते हैं तो चिकित्सक से अवश्य परामर्श लें। उन्होंने कहा स्वास्थ्य के अभाव में जनपद में किसी भी प्रकार की समस्या न हो कोरोनावायरस के लिये पूरे शहर में एक वातावरण तैयार करें, सभी लोग जागरुक रहें, अपनों को जागरूक करें, स्वच्छता के प्रति सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है, अपने शहर/गांव को बचाने की आवश्यकता है। नोडल अधिकारी ने कहा कि जब बच्चों को स्कूल भेजें तो सावधानी बरतने के साथ ही बच्चों को यह शिक्षा अवश्य दें कि स्कूल में भी साफ-सफाई का खास ख्याल रखें, सामाजिक दूरी बनाकर ही बैठे, मास्क अवश्य लगाए जाएं, कोविड-19 बीमारी है इससे बचकर ही रहें, नियमित रूप से हाथों को धुलते रहें। उन्होंने नगर वासियों से कहा कि विकासपरक योजनाओं का लाभ लेने में आगे बढ़े, स्वच्छता का खास ख्याल रखें और जो भी मदद चाहिए वह जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। जन चौपाल के दौरान नगर पालिका परिषद हापुड़ चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह, अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रेखा शर्मा सहित संबंधित अधिकारी तथा वार्डो के नगर वासी उपस्थित रहे।







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!