हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में दो दिन हुई जबरदस्त बारिश के बाद गुरुवार को इंद्रधनुष निकलने से आसमान की सुंदरता दोगुनी हो गई। सात रंगों के इस इंद्रधनुष को देखने के लिए हर कोई छत पर पहुंचकर अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश करने लगा। इस सुंदर नजारे को हर कोई देखना चाह रहा था जिसने भी आकर्षक दृश्य को देखा वह इसे देखता ही रह गया।
प्रकृति की सुंदरता किसी से छिपी नहीं है। बारिश के मौसम में आसमान में अक्सर काली घटाएं छाती है। इसके बाद तेज बारिश बारिश होती है। लेकिन अक्सर बारिश होने के बाद सूरज से बादलों का साया छट जाता है और हल्की-हल्की धूप निकलने लगती है। धूप निकलने के बाद आकाश में इंद्रधनुष बनता है। जिसमें कुल सात रंग होते हैं। इंद्रधनुष में बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी और लाल रंग होते हैं। हल्की बारिश के बाद यह वृत्ताकार चक्र जैसा कभी-कभी दिखाई देता है।
हापुड़ में गुरुवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे धंद्रधनुष दिखाई दिया और लोगों को यह दृश्य बेहद पसंद आया।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट और फ्लैट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099

































