हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है। इस वीडियो में एक युवक जन्माष्टमी पर्व के अवसर जहरीले सांप के साथ डांस कर रहा है। डांस में ये युवक इतना खो जाता है कि वो सांप को पकड़कर करतब दिखाना शुरु कर देता है। इस पूरी घटना का कुछ हिस्सा मौके पर मौजूद लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया।
बता दें मामला सोमवार की रात की है जब थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में मंदिर के पास का है जहां एक सांप निकलने पर लोगों नें हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद देवेंद्र ने सांप को पकड़ लिया और उसके साथ डांस करने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने देवेंद्र को ऐसा न करने के लिए समझाने का प्रयास भी किया। सांप के साथ डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033



























