हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 अवैध शराब बिक्रेताओं को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 90 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई है।आरोपी बक्सर का धर्मेंद्र व हरोडा का मनोज कुमार हैं। बता दें कि ग्रामीण इलाकों में चोरी छिपे शराब बेचने के लिए प्रेरित करने व शराब उपलब्ध कराने वाले आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाती है जबकि पकड़े गये आरोपी यह खुलासा कर देते हैं कि वे कहां से शराब लाकर गांव में बेचते हैं।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261
























