हापुड़ में हुआ टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन का गठन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जनपद हापुड़ में हापुड़ टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वप्रथम उपस्थित लोगों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनके जन्मदिवस पर अपने -अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। तत्पश्चात उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार कार्यकारिणी का गठन किया गया। एसोसिएशन के संरक्षक कुश्ती के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी राम कुमार त्यागी ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की। कार्यकारिणी में प्रमोद जिंदल को अध्यक्ष ,प्रमिल त्यागी को सचिव एवं सीमा त्यागी को कोषाध्यक्ष नामित किया गया ।डॉ सुदर्शन त्यागी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अपनी बधाई देते हुए जनपद हापुड़ में टेनिस बॉल क्रिकेट के बढ़ावा देने के लिए अपना हर संभव सहयोग देने की घोषणा की। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों ने जनपद में टेनिस बॉल क्रिकेट को बढ़ावा देने के जो भी प्रयास किए जाएंगे वह सभी करेंगे। एसोसिएशन के टेक्निकल चेयरमैन योगेंद्र त्यागी ने बताया कि अति शीघ्र ही जनपद में टेनिस बॉल क्रिकेट की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष- रविद्र गुर्जर, मनप्रीत खेरा, अतुल गर्ग, कपिल त्यागी, दीपांशु गर्ग, तरूण आहूजा, सतेंद्र कुमार सह सचिव- योगेंद्र पाल, कमलदीप अरोड़ा, कपिल साहनी, एवम सदस्य – सुबोध यादव,सचिन कौशिक, मयंक त्यागी, देवेंदर सिंह , रोहित कुमार, अंकुर शर्मा आदि उपस्थित थे।

ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!