किन्नर पत्नी और हापुड़ निवासी पति को बच्चा चोरी के आरोप में भेजा जेल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ निवासी प्रिंस और उसकी किन्नर पत्नी को गाजियाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर बच्चा चोरी करने का आरोप है। बता दें कि प्रिंस ने किन्नर से हुई शादी का राज अपने परिजनों से छिपाने के लिए गाजियाबाद से एक बच्चे को चुरा लिया जिसके बाद पुलिस ने शनिवार रात हापुड़ के बदनौली निवासी प्रिंस और उसकी पत्नी किन्नर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल राहुल ने अपने परिवार से किन्नर से शादी करने का राज छिपाया था जिसके चलते उसने बच्चा चोरी की घटना को अंजाम दिया।
परिवार से छिपाया पत्नी के किन्नर होने का राज:
बता दें कि हापुड़ के गांव बदनौली का निवासी प्रिंस गाजियाबाद के मुरादनगर की ब्रिज विहार कॉलोनी में रह रहा था। एक साल पहले उसने किन्नर विजय उर्फ राहुल से शादी कर ली। यह शादी उसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ की और घरवालों से पत्नी के किन्नर होनी की बात छिपाई। प्रिंस ने अपने परिजनों को बताया कि उसकी पत्नी का नाम सुहाती उर्फ नैनी है। परिजनों ने शादी को स्वीकार कर लिया।
परिवार द्वारा दिए गए बच्चों के ताने को लेकर चुराया बच्चा:
शादी के एक साल से ज्यादा होने पर बच्चों को लेकर परिजन प्रिंस को टोकने लगे। तानों से तंग आकर प्रिंस ने अपनी किन्नर पत्नी के साथ मिलकर बच्चा चोरी करने की एक योजना बनाई। इसके बाद उसने बच्चा चोरी करने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इस बीच प्रिंस ने परिवार और अपने रिश्तेदारों को पत्नी के गर्भवती होने की जानकारी दे दी। शनिवार को प्रिंस और उसकी किन्नर पत्नी गाजियाबाद के मुरादनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे जहां उन्हें बच्चा चोरी करने का मौका मिल गया। बच्चा चोरी करने के बाद पति-पत्नी बच्चे को सीधे गांव बदनौली लेकर पहुंचे जहां ढोल-नगाड़ों के साथ तीनों का स्वागत हुआ।
पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी:
इसी बीच पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बच्चा चोरी करने वाले संदिग्धों की तलाश की और उन्हें खोज निकाला। पुलिस ने मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आपको बता दें की जब पुलिस ने बच्चे को बरामद किया तो इस दौरान उनकी मुठभेड़ प्रिंस और राहुल से हुई। इस एनकाउंटर में पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।
नवजात के परिजनों ने किया था हाईवे जाम:
दरअसल बच्चा मुरादनगर के गांव सुराणा के संदीप कुमार का था जो सीएचसी में अपनी मां और दादी के पास से शनिवार की सुबह 3:00 बजे गायब हो गया था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने दिल्ली-मेरठ हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मामले में इलेक्ट्रॉनिक सर्विलेंस, सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों को खोज निकाला। मुरादनगर पुलिस ने हापुड़ के बदनौली में दबिश दी जहां से नवजात सकुशल बरामद हुआ।

हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891







Related Posts

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…

Read more

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

🔊 Listen to this साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकालेहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

साइबर ठगों के हलक से पुलिस ने 40 हजार रूपए निकाले

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

निर्माणाधीन अस्पताल से चोरी करते आरोपी को लोगों ने पकड़ा

नाबालिग से रेप ,गया जेल

नाबालिग से रेप ,गया जेल

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को लेने आया दूल्हा

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार

एआई आत्म निर्भर भारत पर सेमिनार
error: Content is protected !!