हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से गढ़ गंगा के खादर इलाकों में लोगों की समस्या बढ़ती जा रही है। रविवार की देर शाम तक बृजघाट गंगा का जलस्तर समुद्र तल से 198.57 मीटर के निशान तक पहुंच गया था। आपको बता दें कि पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से 1.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गढ़ के खादर इलाके बेहद प्रभावित हैं। कई दिनों से हो रही पहाड़ों में बारिश से गंगा का जलस्तर 4 दिनों से बढ़ोतरी की ओर है जिससे इनायतपुर, नियामतपुर, शकरपुर, नयाबांस, आरकपुर, लठीरा, गुड़ावली समेत करीब एक दर्जन गांव की बाहरी आबादी तक पानी पहुंच चुका है जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और पशुओं के चारे का संकट भी गहराने लगा है। जलस्तर बढ़ने से जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:
























