हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान एक पच्चीस हजार रुपए के इनाम बदमाश को धर दबोचा। बदमाश ने 29 जून को सौलाना मोड़ पर हुई संजय की हत्या सुपारी लेकर पेशेवर बदमाशों से हत्या कराई थी।
पुलिस ने बताया कि धौलाना पुलिस कि गश्त के दौरान एक बदमाश से मुठभेड़ हो गई थी। पकड़ा गया बदमाश गांब बझैड़ाकला का हिस्ट्रीशीटर मुल्ला यामीन निकला, जो 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश निकला।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए बदमाश ने पुलिस को बताया कि सुपारी लेकर उसने 29 जून को सौलाना मोड़ कर गुलावठी के संजय की हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस व खोखा कारतूस बरामद किए है। बता दें कि गुलावठी के संजय की 29 जून की दोपहर सौलाना मोड़ पर उस समय बदमाशों ने हत्या कर दी थी जब वह ठेले पर बिरयानी खा रहा था।
लड्डू गोपाल की ड्रेस किफायती दामों पर खरीदें और पाएं एक गिफ्ट फ्री
























