हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मंडी समिति में फर्म में नाम परिवर्तन न होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है और काम काज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
हापुड़ युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव गर्ग, महामंत्री अतुल अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सोनू बंसल ने संयुक्त रुप से एक पत्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा को लिखकर बताया है कि किसी फर्म की साझेदारी समाप्त होने अथवा एक साझेदार के निधन पर मंडी समिति के लाइसैंसधारी को फर्म में नाम परिवर्तंन कराने की जरूरत होती है। व्यापारी द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद भी मंडी समिति अफसर नाम परिवर्तन पर प्रतिबंध होने की बात कह कर लाइसैंस में नाम परिवर्तन नहीं कर रहे है।
पत्र में व्यापारी नेताओं ने आग्रह किया है कि मामले को सूबे के मुखिया के संज्ञान मे लाकर व्यापारियों की समस्या का निस्तारण किया जाए।
Dharam Medical Store की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सभी को हार्दिक बधाई: 9837509509

चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509
























