हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोविड-19 वायरस संक्रमण की वजह से बिना परीक्षा दिए पास हुए यू.पी. बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों के अंकपत्र (मार्कशीट) जनपद हापुड़ के विद्यालयों में पहुंच गए है।
एसएसवी इंटर कालेज हापुड़ के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल व इंटर के प्रोन्नत छात्रों की मार्कशीट आ गई है। विद्यालय में अंक पत्र का वितरण एक सितंबर-2021 बुधवार से शुरु हो जाएगा।
यू.पी. बोर्ड के सचिव दिब्यकांत शुक्ल का कहना है कि अंक को लेकर जिन छात्र-छात्राओं को कोई समस्या है, तो वे कम्पार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते है। उन्हें बिना परीक्षा शुल्क दिए एक या अधिक विषय में शामिल होने का अवसर दिया गया है। छात्रों द्वारा कम्पार्टमेंट परीक्षा के मूल्याकंन में प्राप्त अंक ही माने जाएंगे। जुलाई माह में घोषित उनका परीक्षाफल मान्य नहीं रह जाएगा। कम्पार्टमेंट परीक्षा 18 सितम्बर से 6 अक्तूबर तक चलेगी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























