हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में एस्कॉन पिलखुवा द्वारा आयोजित 15 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का समापन सोमवार को होगा। समापन के दौरान कोरोना नियमों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। आपको बता दें कि एस्कॉन पिलखुवा द्वारा श्री श्री राधा मदन मोहन मंदिर में 15 दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया था जिसमें 18 से 22 अगस्त तक झूलन यात्रा, 23 अगस्त से 29 अगस्त तक जन्माष्टमी कथा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 30 अगस्त यानी सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर महोत्सव का समापन होगा और 31 अगस्त को श्रील प्रभुपाद व्यास पूजा की जाएगी।

MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:
























