हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में शनिवार को चीखपुकार मच गई। दरअसल दिल्ली से सवारी लेकर एक प्राइवेट बस जनपद बिजनौर के चांदपुर के लिए जा रही थी। सुबह करीब सात बजे बस नेशनल हाईवे पर सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के निकट पहुंची। इस दौरान बस के ड्राइवर ने विपरीत दिशा में बने एक ढाबे पर जाने के लिए रॉग साइड पर बस मोड़ने की कोशिश की तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में टक्कर मार दी जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं छह लोग घायल हो गए।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509
























