हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में एक छात्र को कुछ दबंगों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। लगभग पांच दबंग लोग एक छात्र के घर पहुंचकर उसपर लाठी-डंडे से वार कर रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरु कर दी है।
मामला सपनावत के गांव ढीगरी का है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले छात्रों का आपस में झगड़ा हुआ था जिसके चलते एक छात्र अपने साथियों के साथ अन्य छात्र के घर पहुंच गया। परिजनों का कहना है कि घर पर आए दबंग छात्र को किडनैप करने की फिराक में थे।
जानकारी के अनुसार जब छात्र ट्यूशन के लिए जा रहा था तभी दबंगों ने छात्र को रास्ते में रोक लिया और लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना थाना धौलाना पुलिस को दी सूचना मिलते ही थाना धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































