समाधान दिवस में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी शिकायतें










हापुड़, सूवि (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम थाना समाधान दिवस को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुज सिंह व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को थाना बाबूगढ़ एवं सिम्भावली पर पहुँचकर थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनी। अधिकारियों को त्वरित गति के साथ प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए।

बाबूगढ़ में आठ शिकायतें हुई प्राप्त:

समाधान दिवस बाबूगढ़ में 8 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 2 शिकायतों का मौके पर संबंधी अधिकारियों के द्वारा निस्तारण करा दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अन्य विभागों तथा राजस्व विभाग के लेखपालों को भी थाना समाधान दिवस में बुलाया जाए साथ ही राजस्व विभाग के लेखपाल की सूची उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने मौके पर ही पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीम गठित कर शिकायतों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।

सिंभावली में भी सुनी शिकायतें:

इसी क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा सिंभावली थाने में पहुंचकर थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को सुना गया। जिला अधिकारी अनुज सिंह ने समाधान दिवस पर सभी थाना अध्यक्ष एवं राजस्व विभाग के अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण संभव हो सके उसके लिए थाना समाधान दिवस महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। अतः सभी अधिकारी इस कार्य क्रम की गंभीरता को समझें और सरकार की मंशा को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से थाना समाधान दिवस के अवसर पर प्राप्त शिकायतों का पंजिका में अंकन करते हुए उनका निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता एवं मानको के अनुसार निर्धारित समय के अंतर्गत जनता की समस्याओ का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि विवाद के जो प्रकरण थाना दिवस के अवसर पर आ रहे हैं उनके संबंध में उसी दिन राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर संबंधित वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे ताकि सरकार के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा लाभ जनता को प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी ने थाना अध्यक्षों एवं राजस्व अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रदेश सरकार एवं शासन इस कार्यक्रम के प्रति बहुत ही गंभीर है। अतः सभी अधिकारी जनता की समस्याओं के निस्तारण में जवाबदेही के साथ कार्य करें ताकि जनता की समस्याओ एवं शिकायतों का निवारण समय पर प्रत्येक थाना क्षेत्र में संभव हो सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अपने अपने थाना क्षेत्र में अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से छोटी-छोटी घटनाओ में त्वरित गति के साथ कार्र वाई सुनिश्चित करें ताकि प्रत्येक थाना क्षेत्र में मानकों के अनुसार कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रहे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हापुड़ सत्य प्रकाश, उप जिलाधिकारी गढ़मुक्तेश्वर अरविंद द्विवेदी, थाना प्रभारी सिंभावली तथा थाना प्रभारी बाबूगढ़ सत्येंद्र प्रकाश सिंह उपस्थित थे।







Related Posts

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

🔊 Listen to this चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियानहापुड सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रदेश सरकार ने चिन्ता व्यक्त करते…

Read more

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

🔊 Listen to this श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षाहापुड, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कलयाण बोर्ड लखनऊ के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
error: Content is protected !!