हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिलाधिकारी अनुज सिंह ने बुधवार को नगर पालिका परिषद पिलखुवा पहुंचकर तालाबों, नालों की सफाई, सड़क निर्माण व जल निकासी आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद पिलखुवा को निर्देश दिए कि सड़कों की मरम्मत का कार्य गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। वार्डों की साफ-सफाई उचित रूप से नियमित की जाए तथा वर्षा के जल निकासी हेतु उचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने नवनिर्मित नालों में जल प्रवाह हेतु उचित जल निकासी के लिए भी संबंधित को निर्देशित किया । बता दें कि एक दिन पहले ही भाजपा नेता वाईपी सिंह जिलाधिकारी से भेंट कर पिलखुवा की जर्जर सड़कों की ओर ध्यान आकर्षित किया था।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033




























