हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ऐसा कई बार प्रकाश में आया है जब गवाह न्यायालय में गवाही देने से मुकर जाते हैं जिससे अपराधियों को सजा नहीं मिल पाती। इस समस्या को देखते हुए शासन ने प्रदेश के सभी जनपदों के अधिकारियों को साक्षी सुरक्षा योजना के तहत गवाहों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। जनपद स्तर पर एसपी ने साक्षी सुरक्षा योजना सेल का गठन कर दिया है।
सेल को होगा गनर देने का अधिकार:
किन-किन गवाहों को गनर मुहैया कराना है। इसका अधिकार साक्षी सुरक्षा सेल को होगा। योजना के तहत ऐसे सभी गवाहों को चयनित किया जाएगा जिनकी पुरानी रंजिश चली आ रही हो या हत्याएं हुई हो। गवाहों व वादियों को सुरक्षा देने के साथ ही उनके मामलों की न्यायालय में प्रभावी पैरवी कराई जाएगी।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:



























