Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सूदखोरों के सूद के तंग होकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने वाले टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल से बरामद तमंचा व खोखा कारतूस जी का जंजाल बन सकता है।
ये भी पढ़ें: राजीव कंसल मौत का मामला: वांछित अपराधियों के सामने पुलिस का समर्पण
इस सिलसिले में दरोगा विनोद कुमार ने थाना हापुड़ देहात में धारा 3/25/27 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है जिसकी जांच जारी है।
बता दें कि राजीव कंसल ने जिस तमंचे से स्वयं को गोली मारी थी, वह तमंचा पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस के लिए यह पहेली बना है कि राजीव कंसल के पास तमंचा व कारतूस कैसे पहुंचे या किसने मुहैया कराए थे। पुलिस मामले से जुड़ी पर कड़ी को जोड़ती जा रही है। पुलिस तमंचे से मामले में परिवारजनों, कर्मचारियों व सूदखोरों से जांच में सहयोग मांग रही है।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:


























