हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव फगौता में तीन वर्षीय बच्ची में जैपनीज इंसेफेलाइटिस की पुष्टी हुई थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। हालांकि बच्ची अब पूरी तरह स्वस्थ है। इस दौरान विभाग ने गांव और गांव के आसपास सर्वे चलाया था। इसी कड़ी में प्रशासन ने गांव फगौता को इस आउटब्रेक का बिंदू मानते हुए पांच किलोमीटर की त्रिज्या के अंतर्गत आने वाली सभी ग्रामों में जैपनीज इंसेफेलाइटिस के समान लक्षण (बुखार, खांसी इत्यादि) वाले रोगियों को चिन्हित कर सघन एक्टि केस सर्च की कार्रावाई की जाएगी। इस दौरान सभी चिकित्सक अपने-अपने क्षेत्र में मरीजों को हो रहे बुखार की स्थिति नजर रखेंगे। गांव फगौता के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाएगा और सघन वेक्टर नियंत्रण की कार्रवाई की जाएगी। वेक्टर प्रजन्न की स्थित उत्त्पन्न न हो इसके लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…
Read more





















