हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के एक गांव में जाने के लिए आपको स्वीमिंग आनी चाहिए। जी हां सुनकर थोड़ा अटपटा लग रहा है लेकिन यह सच है क्योंकि गांव मुर्शदपुर में जिस तरह के हालात बने हैं उससे इसी ओर इशारा मिल रहा है।
जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत गांव मुर्शदपुर हैं जहां रेलवे लाइन के नीचे बने अंडरपास पर बारिश का पानी भर गया है। बच्चे इस तालाब रुपी अंडरपास का खूब आनंद उठा रहे हैं। बुलंदशहर रोड से होते हुए गांव की दूरी हापुड़ से लगभग 10 किलोमीटर है लेकिन गांव के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से ग्रामीणों को घूंघराला होते हुए जाना पड़ रहा है जिससे यह सफर 10 किलोमीटर की जगह 20 किलोमीटर का हो गया है। ग्रामीणों का समय भी बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि इस समस्या से जल्द ही निजात दिलाई जाए।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























