हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की सुबह एक सड़क हादसे में कंटेनर से बस टकरा गई और क्षतिग्रस्त बस में एक ईकोर की टक्कर हो गई। हादसे में लगभग 10 लोग घायल हो गए जिनमें से चार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें तीन डिस्चार्ज हो चुके हैं। घटनास्थल पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे।
बता दें कि घटना मंसूरपुर कट के पास की है जहां गोरखपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने खड़े कैंटर में टक्कर मारदी। टक्कर के बाद बस का दाहिना हिस्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जिसमें बस चालक बद्रीनाथ सहित छह यात्री घोयल हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचे जिनका सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बस ने कंटेनर में टक्कर मारदी जिससे यह हादसा हुआ।
वहीं सड़क पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस में बृजघाट से मोदीनगर जा रही एक ईको कार भी टकरा गई जिसमें सवार चार यात्री मामूली रुप से घायल हो गए।
हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई और न ही कोई गंभीर रुप से घायल हुआ।
ताज़ी सब्जियों की कार्ट घर बुलाएं, बाजार भाव पर सब्जियां पाए. Dekhbuy को कॉल करें: 8650607033
























