हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सरकार की शिक्षा नीतियों के विरोध में सोमवारह को शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने बांहों पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों का यह विरोध 25 अगस्त तक जारी रहेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर सोमवार को शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया। संघ के जिला सचिव श्री कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार की नीतियां शिक्षक विरोधी है। विद्यालयों को दो पाली में खोलना न्याय संगत नहीं है और शिक्षा संहिता के विरुद्ध है। उनकी मांग है कि शिक्षक हित में सरकार अपने निर्णय को वापिस ले।
उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को मांग के समर्थन में जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891
























