हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यात्रियों की सुगमता के लिए रोडवेज ने रक्षाबंधन पर बसों को शहर के अंदर से निकालने का फैसला लिया है। इस संबंध में एआरएम ने सभी बस संचालकों को दिशा-निर्देश दिए हैं।
22 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। भाई-बहन के त्योहार पर यात्रियों को समस्य न हो इसके लिए डिपो ने बसों को बाइपास की जगह शहर के अंदर से निकालने का फैसला लिया है। लापरवाही बरतने वाले चालक-परिचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261
























