एस.ओ.जी. भी जुटी सूदखोरों की तलाश में










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के सूदखोरों पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है और सूदखोरों की धर पकड़ के लिए थाना हापुड़ देहात पुलिस के साथ-साथ एस.ओ.जी टीम को भी लगाया गया है। यदि सूदखोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ते हैं, तो पुलिस कुर्की जैसी कार्रवाई भी कर सकती है।

बता दें कि टिम्बर व्यापारी राजीव कंसल ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर तमंचे से गोली मार कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। मृतक के पिता पूरनमल ने चार सूदखोरों मनीष कंसल, योगेश दलाल, संजीव कृष्णा व हेमचंद सर्राफ के विरुद्ध गैर जमानती धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कराया तथा अरविंद गोयल पर सूदखोरें के साथ साजिश रच कर सस्ते दामों पर मकान व दुकान लेने का आरोप लगाया है।

बहुचर्चित प्रकरण राजीव कंसल की मौत के कारणों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सूदखोरों की संख्या बढ़ती जा रही है। चंडी रोड का एक समाजसेवी वारदाना व्यवसायी, कोठी गेट का दूध डेरी वाले के बाद अब एक और नाम सूदखोरों की सूची में शामिल हो गया है और वह है गढ़ रोड हापुड़ के एक पेंट व्यवसायी का नाम जिसका उल्लेख राजीव कंसल के खातों में दर्ज है।

पुलिस मृतक के बैंक खाते, व्यापारिक खाते, मोबाइल काल डिटेल आदि खंगालने में लगी है जिससे सूदखोरों की लिस्ट बढ़ रही है।

आम आदमी पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष मयंक सोलंकी की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई







Related Posts

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

🔊 Listen to this हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोबाइल मार्केट में मोबाइल खरीदने पहुंचे एक युवक ने पेमेंट का…

Read more

पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर

🔊 Listen to this पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के शेर वाली गली में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

हापुड़: पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर मोबाइल ठगने का प्रयास

पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर

पिलखुवा: शेर वाली गली के लोग जलभराव के बीच रहने को मजबूर

“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन”

“एस ए इंटरनेशनल स्कूल में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन”

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

बाइक सवार हुडदंगियों ने क्षेत्र में जमकर दी गालियां

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल

बस व बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल
error: Content is protected !!