हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायंस क्लब हापुड़ ने गढ़ रोड स्थित एक पार्टी हॉल में तीज उत्सव का आयोजन किया जिसकी शुरुआत मधु मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम में कई कपल्स गेम्स खिले गए जिसका लायन मेम्बर्स व उनके परिवार जनों ने खूब लुत्फ़ उठाया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए भी अलग गेम्स की व्यवस्था की गई।
सभी ने लिया झूले का आनंद:
उत्सव में मनोरंजन के लिए तीजों का प्रतीक “झूला” लगाया गया था जिसका सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम में मेहंदी कॉम्पटीशन कराया गया तथा तीज क्वीन का चयन किया गया। लायन आशा मित्तल और लायन महिमा गोयल तीज क्वीन चुनी गईं। लायन रत्नम सिंघल और लायन कृतिका मित्तल रनर-अप चुनी गईं और अर्ची सिंहल बहू तीज क्वीन चुनी गईं।
लायंस क्लब के अध्यक्ष लायन संजय कृपाल ने कहा कि “सम्पूर्ण वर्ष सेवा कार्यों के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।” सचिव लायन अशोक चोकड़ायत ने कहा कि “क्लब सदस्यों की संतुष्टि ही हमारा सर्वोपरि कर्तव्य है।”
कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष लायन राजीव सिंहल का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायन के. के. मित्तल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लायन जितेन्द्र माहेश्वरी, लायन अशोक माहेश्वरी, लायन प्रमोद गर्ग, लायन अजय मित्तल, लायन प्रदीप गुप्ता, लायन नीलकमल कोहली, लायन अतुल गुप्ता, लायन अतुल गोयल, लायन संजीव गोयल, लायन सचिन एस.एम. (S.M.), लायन अखिलेश गर्ग, लायन अतुल चोकड़ायत, लायन रवि गर्ग, लायन प्रशान्त मित्तल, लायन पुनीत मित्तल तथा लायन अजय अग्रवाल मौजूद रहे।

FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342





























