हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में एक आ आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार चालक को पुलिस ने मौके से हिरासत में ले लिया।
बता दें कि अमरोहा के गंगेश्वरी क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय राजकुमार उर्फ सुमित पुत्र पप्पू आइसक्रीम का ठेला लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था जो सोमवार को ब्रजघाट की तरफ से आइसक्रीम बेचकर ठेले पर सवार होकर अपने गांव गंगेश्वरी जा रहा था जैसे ही वह ब्रजघाट में नेशनल हाईवे पर शिवा ढाबे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने आइसक्रीम के ठेले में टक्कर मार दी जिससे ठेला चला रहा राजकुमार हाईवे पर गिर गया और कार की चपेट में आ गया जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गढ़ सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं करीब ढाई घंटे तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी लेकिन मृतक के पिता को सोशल मीडिया के माध्यम से मौत की सूचना मिली जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509


























