हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंडिया न्यूज़ आइडेंटिडी की अगुवाई में नौजवानों ने सोमवार की रात को कैंडल मार्च निकालकर दिल्ली में हुए एक 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म व हत्या पर रोष व्यक्त किया और बलात्कारियों को कड़ा दंड देने की मांग की।
संस्था के अध्यक्ष अब्दुल कादिर, पवनजीत सिंह, तरुण कोरी, इकराम सैफी, नीतू खन्ना, परवेज आलम, विकास दयाल आदि हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर स्थित शहीद स्मारक पर एकत्र हुए और मोमबत्ती जलाकर कैंडल मार्च निकाला। नौजवानों का गुस्सा बलात्कारियों के प्रति था और बलात्कारियों को कड़ा दंड देने की मांग कर रहे थे। संस्था के अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि देश में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं। दरिंदों को कड़ी से कड़ी सजा मिले ऐसे कड़े नियम बनाए जाए।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:


























