हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कानपुर से स्थानांतरित होकर अपर पुलिस आयुक्त दीपक भूकर ने मंगलवार को हापुड़ के पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यभार संभाल लिया।
जनपद हापुड़ के नए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आम नागरिकों के साथ महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना है और साथ ही गुंडा तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना है। भले ही अपराधी भी क्यों न हो। गुंडों को सजा दिलाने के लिए पुलिस थाना स्तर से लेकर न्यायालय तक पैरवी करेगी।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर अपराधों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ नागरिकों को जागरुक किया जाएगा। थानों पर आने वाले पीड़ितों को न्यान मिलेगा।
उन्होंने कहा कि शराब व भूमाफियों तथा गौवध में लिप्त धंधेबाज बच नहीं सकेंगे। अपराधियों के विरुद्ध मुहिम चलाकर उन्हें जेल भेजा जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र भी उपस्थित रहे।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:


























