👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एक महिला की मौत से गुस्साए परिवारजनों ने अस्पताल पर हंगामा किया और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। यह मामला गढ़मुक्तेश्वर के श्री राम हॉस्पिटल कहां है। गढ़मुक्तेश्वर के गांव अठसैनी से एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए श्री राम हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ भेज दिया गया। महिला के रास्ते में ही मौत हो गई। महिला के परिवारजन शव के साथ मंगलवार की सुबह अस्पताल पहुंच गए और चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:


























