👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बेखौफ बदमाशों का कहर लगातार सामने आ रहा है। ताजा मामला थाना बाबूगढ़ क्षेत्र का है जहां सोमवार को बदमाश महिला के कुंडल लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि मामला जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 काली नदी के पास का है जहां बाइक पर सवार होकर जा रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कान के कुंडल लूट लिए और फरार हो गए। महिला बुलंदशहर की रहने वाली है। बाबूगढ़ पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट: 7505835891





























