हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के गढ़ रोड स्थित नवीन मंडी स्थल के किसान बाजार में कुछ दुकानदारों द्वारा अपनी-अपनी दुकानों के सामने स्थाई तथा अस्थाई अतिक्रमण करने से रास्ता संकरा हो गया है जो आवागमन में बाधक बना है औरलोगों को आने -जाने में परेशानी हो रही हैl
बता दें कि किसान बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है कई दुकानदारों ने दो दुकान के सामने सड़क पर दो छत्ती डालकर स्थाई अतिक्रमण किया हुआ है लोगों की मांग है कि यह अतिक्रमण हटाया जाएl इस संबंध में मंडी सचिव नीलिमा गौतम ने बताया कि मैं मौके पर जाकर इसकी जांच कर आऊंगी और यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे अभियान चलाकर हटाया जाएगाl
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























