VIDEO: हापुड़: चोरी हुआ वाहन होगा सीज, छात्र ने बनाई चिप










हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के एक छात्र ने एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाई है जो कि चोरी किए गए वाहन को सीज कर देगी। जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के किसान डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र मौ. नदीम ने यह चिप बनाई है। इस मेधावी छात्र के हौंसले को देखते हुए जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह ने गुरुवार को छात्र को इंडियन यूथ आईकन अवॉर्ड मिलने के बाद सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव भी मौजूद रहे।
बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नली हुसैनपुर का रहने वाला 21 वर्षीय नदीम बचपन से ही शिक्षा के क्षेत्र में काफी अव्वल रहा है। उसने जिला, मंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। नदीम ने एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाई है जो कि चोरी हुए वाहन को वाहन स्वामी की कमांड मिलने पर उसे वहीं सीज कर देगी यानी वाहन जहां है वहीं बंद हो जाएगा।
मां ने मजदूरी कर पढ़ाया:
नदीम के पिता मौहम्मद रफीक का इंतकाल हो चुका है। वह सात भाई-बहन हैं। नदीम ने बताया कि उनकी मां मुन्नी बैगम ने मजदूरी कर बच्चों का पालन-पोषण किया है। नदीम ने अपने इस मुकाम का श्रेय अपनी मां और शिक्षकों को दिया है।

झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509








Related Posts

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।…

Read more

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

🔊 Listen to this साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारीहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलैक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय एक कार्यशाला का आयोजन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा

कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में
error: Content is protected !!