हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों को हो रही परेशानी के चलते सात कर्मियों को बर्खास्त किया गया है। हड़ताल से मरीजों के तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा था। इस दौरान मरीज प्राइवेट वाहन से अस्पताल पहुंच रहे थे। बुधवार को हड़ताल का तीसरा दिन था और ऐसे में कर्मचारियों की कार्यदाई संस्था ने सात एंबुलेंस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इससे पहले सभी चालकों से स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस की चाबियां जब्त कर ली थी। वहीं हड़ताल को देखते हुए विभाग के आदेश पर आरबीएस चालकों ने को बुधवार को एंबुलेंस को सड़कों पर उतारा।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























