हापुड़: सात लाख रुपए का दूध चुराने पर एफआईआर










हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली में एक डेरी के प्रशासनिक महाप्रबंधक ने डेरी के केमिस्ट, सिक्योरिटी गार्ड और कैंटर चालक के खिलाफ लगभग सात लाख रुपए का दूध चोरी करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि 14 जुलाई को टैंकर चालक जोगेंद्र (निवासी गांव पेरंगमपुर थाना अमरोहा) जहानाबाद-फतेहपुर से दूध लेकर चला था और 15 जुलाई को टैंकर चालक पिलखुवा स्थित दूध की डेरी पर पहुंचा। जहां टैंकर चालक ने सिक्योरिटी गार्ड अंकित निवासी अमरोहा और डेयरी के केमिस्ट विकास कुमार निवासी बिजनौर से सांठगांठ कर टैंकर की टोल करा दी। 10 से 15 मिनट में होने वाली ये तोल कुछ देर में ही हो गई जिससे कुछ लोगों को शक हुआ और मामले की जांच की गई।
जांच रिपोर्ट में पता चला कि टैंकर में तीन से चार हजार लीटर दूध कम है जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपए है। इस संबंध में प्रशासनिक महाप्रबंधक ने तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509







Related Posts

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

🔊 Listen to this चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियानहापुड सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रदेश सरकार ने चिन्ता व्यक्त करते…

Read more

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

🔊 Listen to this श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षाहापुड, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कलयाण बोर्ड लखनऊ के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
error: Content is protected !!