हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के सिकंदर गेट पर पहुंचे शेख चिल्ली की एक झलक पाने के लिए सैंकड़ों की संख्या में कलाकार के फैंस इकट्ठा हो गए और शेख चिल्ली का इंतजार करते रहे। कुछ देर बाद शेख चिल्ली ने हाथ हिलाकर अपने फैंस का धन्यवाद दिया और इस पल को कैमरे में कैद कर लिया। (Sheikh Chilli) #SheikhChilli
फेमस कलाकार शेख चिल्ली अपनी बेगम रुखसाना व अन्य कलाकारों के साथ मंगलवार की शाम को एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटी अस्पताल का उद्घाटन करने हापुड़ के सिकंदरगेट पहुंचे जैसे ही शेख चिल्ली के आने की जानकारी लोगों को हुई तो बच्चे से लेकर बुजुर्ग, महिलाओं से लेकर पुरुष सभी अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे फैंस को संभालने के लिए पुलिस और यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटी अस्पताल का उद्घाटन करने आए शेख चिल्ली ने बॉलकनी में आकर लोगों का हाथ हिलाकर धन्यवाद दिया और फैंस के जोश को रिकॉर्ड कर लिया।
बता दें कि बीती 6 जुलाई को चेयरमैन मौ दानिश कुरेशी के नेतृत्व में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सोशल वेलफेयर सोसाइटी की एक मासिक बैठक हुई थी जिसमें अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम चैरिटी अस्पताल खोलने का फैसला लिया गया था जिसमें गरीब, बेसहाराओं, विधवा, वृद्धजनों को निशुल्क दवाई दी जाएगी जिसमें प्रशिक्षित डॉक्टर सुबह-शाम बैठकर मरीजों को देख कर दवाई आदि देंगे।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509

































