हापुड़ सीमन (ehapurmews.com): हापुड़ कलैक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सम्पन्न हुई हापुड़ उद्योग बंधु की बैठक में समस्याओं का निदान न होने तथा केवल आश्वासन मिलने पर उद्यमी व व्यापारी नाराज से नजर आए, जबकि जिला प्रशासन ने उद्यमियों की समस्याओं को समय सीमा के अंतर्गत हल करने का दावा किया है। उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी अनुज सिंह ने की तथा मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह भी उपस्थित थे।
उद्योग अधिकारी ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर सोमवार तक प्राप्त 8360 आवेदन पत्रों में से 5043 आवेदन पत्रों का निस्तारण कर दिया गया, अब केवल 2099 आवेदन पत्र ही लम्बित है।
उद्यमियों की मांग पर नगर पालिका हापुड़ के अधिकारी ने बताया की एस.एस.वी. कालेज से लेकर तिरुपति नाले की पुलिया तक नाले का निर्माण प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास करा कर शुरु किया जाएगा। इस निर्माण पर 50 लाख रुपए खर्ज होगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि ततारपुर बाईपास पर विद्युत लाइन ऊंचा करने, तथा मोदीनगर रोड से 33 हजार की लाइन हटाने, डी.ए.वी. स्कूल के पास नाला निर्माण आदि प्रक्रिया पर कार्य चल रहा है।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने आश्वासन दिया कि उद्योग व्यापार के हितों की रक्षा जिला प्रशासन की प्राथमिकता हैं।
बैठक में उद्यमी विजय अग्रवाल, अमन गुप्ता, ललित अग्रवाल, पुरुषोत्तम चौबे, राजीव गर्ग, संजय गर्ग, शांतनु सिंघल, अशोक छारिया आदि उपस्थित थे।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur


























