हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीति को अमली-जामा पहनाना शुरु कर दिया है। बीएसपी ने इसी कड़ी में काशीराम विचार यात्रा की शुरुआत की है जो कि 19 जुलाई को गौतमबुद्धनगर के बादलपुर से शुरु हुई और मंगलवार को हापुड़ पहुंची। मायावती के पैतृक गांव बादलपुर से शुरु हुई यह यात्रा, जेवर, बुलंदशहर होते हुए हापुड़ पहुंची और यहां से मेरठ, बागपत के लिए रवाना होगी।
हापुड़ में यह यात्रा मेरठ रोड तिराहा, तहसील चौराहा, फ्री गंज रोड समेत कई इलाकों में निकाली गई। काशीराम विचार यात्रा का मकसद बसपा सरकार के दौरान हुए विकास को प्रदेश के लोगों तक पहुंचाना है। यह यात्रा जहां-जहां निकलेगी वहां-वहां लोगों के बसपा के कार्यकाल के बारे में बताया जाएगा।
हापुड़: सोमवार से शुक्रवार रुटीन टेस्ट पर सानवी पैथोलॉजी लैब दे रहे हैं 30% छूट:


























