हापुड़ के डिग्री कॉलेज का असि. प्रोफेसर भाई की जगह परीक्षा देता पकड़ा गया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक डिग्री कॉलेज का असिस्टेंट प्रोफेसर मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के परिसर में स्थित राजेश पायलट भवन में अपने भाई की जगह परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया। असिस्टेंट प्रोफेसर का नाम विपिन कुमार है जो कि अपने भाई अनिल कुमार की जगह शारीरिक शिक्षा प्री पीएचडी की परीक्षा दे रहा था। मामले में विपिन के विरुद्ध मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज हो गई है और अनिल कुमार के खिलाफ अनफेयर मींस-यूएफएम-के तहत कार्रवाई की गई है।

हापुड़ के डिग्री कॉलेज में नियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर विपिन कुमार सीसीएस यूनिवर्सिटी मेरठ में अपने भाई अनिल कुमार की जगह रविवार को शारीरिक शिक्षा प्री पीएचडी की परीक्षा दे रहा था। कोरोना काल में विपिन ने अपना चेहरा मास्क से छिपाया हुआ था। अनिल कुमार के एडमिट कार्ड पर विपिन कुमार नाम का युवक परीक्षा दे रहा था। जांच के लिए पहुंची टीम ने जब आधार कार्ड चैक किया तो मामले का खुलासा हुआ। विपिन मेरठ के शास्त्री नगर का रहने वाला है जिसके खिलाफ मेडिकल थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है और अनिल कुमार के खिलाफ अनफेयर मींस-यूएफएम-के तहत कार्रवाई की गई है।

वहीं रविवार को इसी दौरान गणित की प्री पीएचडी कोर्स वर्क की परीक्षा में असली परीक्षार्थी अक्षय कुमार की जगह अर्चित जैन परीक्षा दे रहा था जो कि बड़ौत का है। इन दोनों के खिलाफ भी इस दौरान कार्रवाई की गई है।

FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342







Related Posts

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 12 प्राथमिक विद्यालय का जीर्णोद्धार/ पुनर्निर्माण होगा इसके लिए 208.17 लाख का भुगतान क्षेत्रीय अवस्थापना निधि से बजट स्वीकृत करा…

Read more

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

🔊 Listen to this हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को हापुड़ की शिवलोक कॉलोनी में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

12 प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण के लिए 208.17 लाख का किया भुगतान

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

हापुड़: शिवलोक कॉलोनी में कट रही अवैध कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी फरियादियों की समस्याएं

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

हापुड़: दिल्ली रोड से पत्रकार की बाइक चोरी

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब

गैर जमानती वारंट तामील ना होने पर एसएसपी हापुड़ को हाईकोर्ट ने किया तलब
error: Content is protected !!