हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद के बेटे और सीआरपीएफ के जवान नीरज कुमार पुत्र श्री हरवीर सिंह को गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित से सम्मानित किया गया है। नीरज ने बड़ी ही बहादुरी के साथ बारामुला में आतंकवादियों का सामना किया था जिसमें बहादुरी का परिचय देते हुए नीरज ने अपने साथियों के साथ आतंकवादियों को मार गिराया था।
आपको बता दें कि 23 जनवरी 2019 में जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में गोपनीय सूत्रों द्वारा आतंकवादियों के होने की सूचना ज्ञात हुई थी। इन आतंकियों के विरुद्ध एक संयुक्त अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत तीन आतंकियों को मार गिराया गया। मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया गया। इस अभियान में जनपद हापुड़ के ग्राम भटैल निवासी सीआरपीएफ के जवान नीरज कुमार पुत्र श्री हरवीर सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकवादियों को मार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी। इस साहसिक कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा 26 जनवरी 2020 को अभियान में शामिल पांच पुलिसकर्मियों को पुलिस पदक देने की घोषणा की थी। इसी के तहत 23 जुलाई 2021 को सेंट्रल जोन सीआरपीसी के एडीजी नितिन अग्रवाल द्वारा हापुड़ के जवान नीरज कुमार को पुलिस पदक से नवाजा गया। जनपद हापुड़ के जवान को मिला यह गैलंट्री अवॉर्ड वाकई समस्त जनपद को गौरवान्वित करता है एवं जनपद के युवाओं के लिए वीरता की एक मिसाल भी पेश करता है।

FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342


























