हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश सरकार ने कांवड़ यात्रा को रद्द कर दिया है लेकिन श्रावण मास में वर्षों से चली आ रही प्रथा को देखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। जनपद हापुड़ के मुख्य मंदिरों के पास गंगाजल की व्यवस्था की जाएगी जिससे श्रदधालुओं को गढ़ गंगा न जाना पड़े। कोरोना को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार व शिवरात्रि के दिन भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कुछ भक्त हरिद्वार व गढ़ गंगा से गंगाजल लेकर आते हैं और भगवान का जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने हापुड़ के मुख्य शिव मंदिरों के पास गंगाजल का टैंकर खड़ा करने की व्यवस्था की है।
पढ़ें पूरा प्रेस नोट:

झड़ते बालों की समस्या, गंजापन और सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509

























