हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इस भीषण गर्मी में सामाजिक कार्यकर्ता स्थान-स्थान पर पीने के पानी की व्यवस्था कर पुण्य कमा रहे है, परंतु जनपद हापुड़ की नगर पंचायत बाबूगढ़ अपने कर्तव्य से मुहं मोड़ कर इधर-उधर की बगले झांक रही है।
पंचायत ने लोगों को राहत दिलाने के लिए पीने के पानी के वाटर कूलर कई स्थानों पर लगवाए थे। अब ये वाटर कूलर पूरी तरह खराब पड़े है और राहगीर व लोग परेशान है।
वाटर कूलरों व हैंड पम्प से लोग पानी की एक बूंद टपकते हुए देखने के लिए तरस रहे है।
























